जहानाबाद, मार्च 30 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। युद्ध के खिलाफ माले तथा इंकलाबी नौजवान सभा ने देशव्यापी युद्ध विरोधी राष्ट्रीय दिवस मनाया। माले जिला कार्यालय से मार्च निकाल कर काको रोड होते हुए जहानाबाद काको मोड पर जाकर सभा का आयोजन किया। मार्च व सभा का नेतृत्व इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सह संयोजक सौरभ उर्फ सुनील कुमार कर रहे थे। सभा में नेताओं ने कहा कि अमेरिका ने इजराइल को ढाल बनाकर ईरान पर हमला बोल दिया। शुरू से ही आदमखोर अमेरिकी प्रशासन खाड़ी देशों पर हमला कर उस देश में अपनी दादागिरी कायम करते रहा है।परंतु इस बार अब तक कि स्थिति के अनुसार अमरीका इजराइल को यह युद्ध महंगा साबित हो गया है। नेताओं ने यह भी कहा कि मोदी की विफल विदेश नीति की वजह से देश में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। मोदी को इसका स्थाई समाधान निकालना ही होगा। फोटो- 30 मार्च जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.