नई दिल्ली, जनवरी 26 -- भारतीय टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है। गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच के दौरान उन्होंने सबसे तेज 200 बाउंड्री (चौके और छक्के) लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। अभिषेक ने यह आंकड़ा मात्र 35 पारियों में छूकर सूर्यकुमार यादव (39 पारी), विराट कोहली (40 पारी) और दिग्गज क्रिस गेल (43 पारी) जैसे धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही अभिषेक ने यह साबित कर दिया है कि वे आधुनिक टी-20 क्रिकेट के सबसे घातक बल्लेबाजों में से एक हैं।टी-20I में सबसे कम पारियों में 200 बाउंड्री जड़ने वाले टॉप-5 प्लेयर * अभिषेक शर्मा: 35 पारियां * सूर्यकुमार यादव: 39 पारियां * आरोन फिंच: 39 पारियां * विराट को...