दुनिया में सद्गुरु ही हैं एक मात्र सच्चे मित्र
मुरादाबाद, जुलाई 2 -- सावन कृपाल रूहानी मिशन केसी श्रेणी सेंटर हृदयपुर जेतिया में सत्संग का आयोजन किया गया। पीलीभीत से आए मिशन के उपदेशक श्याम सिंह ने संगत को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में सच्चा मित्र एक मात्र सद्गुरु है। वही हर समय हमारे साथ रहता है। मृत्यु के बाद भी लोक-परलोक में साथ रहता है जबकि सभी नातेदार छूट जाते हैं। इसीलिए हमें ऐसे व्यक्ति का हाथ पकड़ना चाहिए जो हर समय हमारा साथ दे और ऐसा मात्र सद्गुरु ही है। उन्होंने कहा कि हम प्रतिदिन ध्यान में बैठकर सद्गुरु की सत्ता को पहचान सकते हैं। ध्यान के माध्यम से ही हमें आध्यात्मिक शांति मिलती है। ध्यान से ही हमें अपने किये कर्म के फल काीाी ज्ञानार्जन हो जाता है। प्रमुख सेवादार दिनेश शर्मा ने सत्संग की महिमा का वर्णन किया। अंत में लंगर वितरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.