रांची, अप्रैल 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने बुधवार को व्लादिमीर लेनिन की 156वीं जयंती पर राज्य में 'लेनिन दिवस' मनाया। राज्य कार्यालय समेत जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके सिद्धांतों को याद किया। कार्यक्रम में राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि लेनिन ने साम्राज्यवादी युद्ध के दौर में जिस सटीक रणनीतिक और कार्यनीतिक दिशा का निर्धारण किया था, उसी का ऐतिहासिक परिणाम रूस की महान समाजवादी क्रांति के रूप में सामने आया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इतिहास में पहली बार किसी देश में सत्ता की बागडोर सीधे तौर पर शोषित-पीड़ित मजदूरों और किसानों के हाथों में आई थी। यह भी पढ़ें- लेनिन की 156वीं जयंती मनाई गई उन्होंने कहा कि 20वीं सदी न केवल चीन, वियतनाम, क्यूबा और उत्तर कोरिया में ऐतिहासिक समाजवादी क्रांतियों...