नई दिल्ली, जुलाई 10 -- Global Liveability Index 2026: दुनिया भर में रहने के लिहाज से सबसे अच्छे शहरों की ताजा लिस्ट आ गई है। इस हफ्ते 'द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट' ने अपनी नई 'ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026' रिपोर्ट जारी की है। इस सूचकांक में कुल 173 शहरों को वहां मौजूद सुविधाओं और रहने की स्थितियों के अलग-अलग पैमानों पर परखा गया है। अगर भारतीय शहरों की बात करें तो नई दिल्ली को 120वां स्थान मिला है। वहीं, डेनमार्क का शहर कोपेनहेगन दुनिया के सबसे बेहतरीन और रहने लायक शहरों की लिस्ट में नंबर वन पर बरकरार है। कोपेनहेगन ने ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना को पीछे छोड़ते हुए अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। द इकोनॉमिस्ट मैगजीन की सहयोगी संस्था ईआईयू ने दुनिया भर के 173 शहरों को शिक्षा, स्थिरता, हेल्थकेयर, इंफ्रास्ट्रक्चर और संस्कृति जैसे पैमानों पर ...