गुड़गांव, फरवरी 26 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। एसजीटी विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनिटीज, सोशल साइंसेज एंड लिबरल आर्ट्स (एफएचएसएल) की ओर से भारत की नैरेटिव कूटनीति के बदलते आयाम विषय पर गुरुवार को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में भारत और विदेश से आए प्रमुख राजनयिकों, नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर इस बात पर चर्चा की कि भारत किस तरह अपनी कहानियों, संस्कृति और मूल्यों के माध्यम से दुनिया में अपनी छवि और प्रभाव को मजबूत कर रहा है। सम्मेलन की शुरुआत नैरेटिव कूटनीति, सिद्धांत और व्यवहार विषय पर एक प्रभावशाली पैनल चर्चा से हुई। इसमें कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय विद्वानों ने भाग लिया। जिनमें डॉ. आर्ट्योम गारिन (रूस), डॉ. ऑरोरा मार्टिन (आर्मेनिया), डॉ. तितिपोल फाकदीव...