नई दिल्ली, अगस्त 28 -- चिकित्सा और तकनीक के इतिहास में एक और बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। लंदन स्थित 'नेशनल हॉस्पिटल फॉर न्यूरोलॉजी एंड न्यूरोसर्जरी' के डॉक्टरों ने एआई की मदद से दुनिया की पहली सफल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी को अंजाम दिया है। इस अत्याधुनिक सर्जरी के जरिए डॉक्टरों ने एक 48 साल मरीज के दिमाग से ट्यूमर निकालकर उनकी आंखों की गंवाने की कगार पर पहुंची रोशनी पूरी तरह बहाल कर दी।मई में हुई थी सर्जरी यह सफल ऑपरेशन मई माह में किया गया था, लेकिन मरीज की रिकवरी और सुरक्षा के मद्देनजर इसकी जानकारी अब सार्वजनिक की गई है। मरीज का नाम रीस हिबर्ट है। वे बेडफोर्डशायर के रहने वाले हैं। साल 2024 में उनमें पीयूष ग्रंथि के पास 11 एमएम के ट्यूमर का पता चला था।समय के साथ उनकी स्थिति बिगड़ती गई। यदि यह सर्जरी न होती, तो रीसअंधे हो सकते थे। यह भी पढ़ें- पह...