नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष की ओर इशारा करते हुए शनिवार को कहा कि दुनिया भर में सकंट के बीच भारत मजबूती से उभरा है और हालात का डटकर मुकाबला किया है। जयशंकर रायपुर आईआईएम के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसमें उन्होंने कहा कि भारत ने घरेलू और बाहरी दोनों तरह की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है। वैश्वीकरण की व्यापकता के चलते संघर्ष का असर दूर-दराज के समाज तक पर भी गहराई से पड़ा है। उन्होंने कहा कि अब हम दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हैं। इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि हाल के कई वैश्विक झटकों ने हमारी सहनशक्ति की परीक्षा ली है। ज्यादा समावेशी विकास, प्रतिनिधि राजनीति और निर्णायक नेतृत्व ने एक नई नींव रखी है। इससे हम सभी अब ऊंची उम्मीदें रख सकते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.