आदित्यपुर, अप्रैल 6 -- चांडिल। दुनिया भले ही तरक्की कर चांद पर पहुंच गई है। सूरज पर जाने का प्रयास कर रही हो। एटमी शक्ति बन गई है, जिससे पूरी दुनिया का विनाश हो सकता है। लेकिन, ऐसी कोई मशीन नहीं बनी जो रक्त का एक बूंद भी बना सके। इसलिए रक्तदान मानवता पर आधारित महादान है। उपर्युक्त बातें पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को तामुलिया स्थित आस्था वैली में जनचेतना समिति की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में कही। बन्ना गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महादान है जो आपकी उच्च इच्छाशक्ति पर आधारित होता है। डॉ. अजय मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर में 77 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया एवं उत्साह बढ़ाया।मौके पर डॉ. अजय मिश्रा, डॉ. अंबुज कुमार, अजय कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.