सीतापुर, मार्च 18 -- बिसवां, संवाददाता। हज़रत ख्वाजा सूफ़ी हारून शाह के आस्ताने पर सज्जादानशीन सूफ़ी गुफरान क़ादरी की ओर से रोज़ा इफ़्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। इफ़्तार कार्यक्रम के दौरान देश में अमन, सुकून और भाईचारे के साथ-साथ विश्व में चल रहे युद्धों की समाप्ति के लिए विशेष दुआ की गई। साथ ही उपस्थित सभी लोगों के बेहतर रोज़गार, तरक्की और खुशहाली की भी कामना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। वहीं बिसवां के मोचकलां में समाजसेवी तारिक अंसारी द्वारा आयोजित इफ्तार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिगविजय सिंह देव मौजूद रहे। उन्होंने रमजान के पाक महीने में मिलने वाली तमाम नियामते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.