सुहेल खान, मई 5 -- UP News: कानपुर की ऑर्डिनेंस पैराशूट फैक्ट्री में बने पैराशूट पीटीए-एम की मांग दुनिया भर में बढ़ी है। विश्व के अलग-अलग देशों के बीच सामरिक अभियानों के दौरान सैनिकों की हवाई क्षेत्र से सुरक्षित लैंडिंग में रक्षा कंपनी ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड की उत्पादन इकाई ओपीएफ का यह पैराशूट आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस है। रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर इस पैराशूट की खूबियां बताई हैं। पैराशूट टैक्टिकल असॉल्ट मेन (पीटीए-एम) अगली पीढ़ी का सैन्य पैराशूट है। इस पैराशूट को स्थिर तरीके से उतरने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे सैनिकों को कठिन युद्धक्षेत्र की परिस्थितियों में भी सुरक्षित उतारा जा सकता है। इसमें एक त्वरित तैनाती प्रणाली है, जो यह सुनिश्चित करती है कि कूदने के बाद पैराशूट जल्दी खुल जाए, जिससे कम ऊंचाई पर संचालन के दौरान जोखिम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.