लखनऊ, मार्च 31 -- लखनऊ, संवाददाता। आज की दुनिया को युद्ध की आग नहीं, बल्कि भगवान बुद्ध के शांति प्रकाश की आवश्यकता है। बुद्ध के अहिंसा, करुणा, संवाद और शांति मार्ग से ही मानवता का भला है। मंगलवार को 'विश्व युद्ध और बुद्ध की प्रासंगिकता' विषयक सेमिनार में यह विचार उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रखे। डॉ भीमराव आंबेडकर महासभा ट्रस्ट की ओर से उद्यान भवन में आयोजित सेमिनार में उपमुख्यमंत्री ने वसुधैव कुटुम्बकम की बात करते हुए कहा कि हम भारत के लोग सनातन परम्परा में विश्वास रखते हैं। उन्होंने वर्तमान वैश्विक परिदृश्य पर कहा कि आज दुनिया में जो घटित हो रहा है वह बहुत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि पूरी मानवता की रक्षा के लिए भारत को नेतृत्व करना होगा। क्योंकि भारत भूमि से दुनिया में बुद्ध के शांति का संदेश का प्रसार हुआ।दुनिया विश्व युद्ध के मुहाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.