भदोही, दिसम्बर 26 -- भदोही/गोपीगंज, हिन्दुस्तान टीम। दुनिया को प्रेम, सद्भाव, एकता और सेवा का संदेश देने का काम प्रभु ईशा मसीह ने किया था। उनके बताए रास्तों पर चलकर आज भी लोग मानवता को संदेश दे रहे हैं। उक्त बातें क्रिसमश दिवस पर आयोजित प्रार्थना सभाओं में धर्म गुरुओं ने कहीं। उधर, बहुतों ने केक काटकर, उपहार देकर पर्व को सेलिब्रेट किया। शहर से सटे सेंट मेरिज स्कूल नईबाजार में प्रिंसिपल फादर आनंद लाकारा के अगुवाई में बुधवार की देर रात केक काटकर जन्म दिन मनाया गया। स्कूल में सजाई गई झांकी देखने के लिए पूरे दिन लोग आते रहे। इसी तरह गोपीगंज नगर मे पड़ाव स्थित मिशन कंपाउंड एवं सेंट थामस स्कूल में सर्द हवाओं के बीच ईसाई समाज द्वारा मध्य रात प्रभु यीशु का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मैरी क्रिसमस की लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। रंग-बिरंगे आकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.