खगडि़या, मई 3 -- खगड़िया। नगर संवाददाता अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर देश बचाओ अभियान के बैनर तले खगड़िया रेलवे स्टेशन चौक पर शुक्रवार को प्रदर्शन सभा किया गया। प्रदर्शन में दुनियां के मजदूरों एक हो, युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए, के नारों को बुलंद किया गया। सभा की अध्यक्षता देश बचाओ अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक किरण देव यादव ने की। वही जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत अमनी गांव में पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में मजदूर दिवस मनाया गया। इस मौके पर विकास कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- मई दिवस पर श्रम विभाग ने दी श्रमिकों को दी योजनाओं की जानकारी यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर संगठित होने का लिया गया संकल्प यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस: श्रमिकों के बिना कोई भी विकास कार्य अधूरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...