नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से NSE अब दुनिया का तीसरा बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने मार्केट कैप की रेस में जर्मनी के डोएचे बोरसे एजी और लंदन स्टॉक एक्सचेंज को पीछे छोड़ दिया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयरों में गुरुवार को 3 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है और एक्सचेंज के शेयर 2400 रुपये पर जा पहुंचे हैं। NSE के शेयर गुरुवार को नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। नवंबर में 18 ट्रेडिंग सेशंस में से 14 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। 6 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचा NSE का मार्केट कैपनेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयरों में गुरुवार को आई तेजी के साथ ही इसका मार्केट कैप करीब 6 लाख करोड़ रुपये(64.1 बिलियन डॉ...