लखनऊ, मई 4 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय में आईईईई (इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स) के स्टूडेंट ब्रांच का शुभारंभ किया गया। यह पहल छात्रों को वैश्विक तकनीकी मंच से जोड़ने और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। स्टूडेंट ब्रांच के काउंसलर डॉ. मनोज कुमार जैन और डॉ. गौरव गुप्ता ने बताया कि इसके माध्यम से छात्रों को नवीनतम शोध, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और वैश्विक नेटवर्किंग के अवसर मिलेंगे। साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी तक पहुंच, विशेषज्ञों के व्याख्यान और कार्यशालाओं का लाभ भी मिलेगा। संकायाध्यक्ष प्रो. सत्येंद्र पाल सिंह ने इसे छात्रों के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे तकनीकी कौशल के साथ वैश्विक संवाद के अवसर बढ़ेंगे। यह भी पढ़ें- एआई और रोबोटिक्स के दौर में नए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.