दुनिया के पचास गर्म शहरों की सूची में बक्सर भी शामिल
बक्सर, मई 22 -- चौसा, एक संवाददाता। भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम के सख्त तेवर ने अपने बढ़ते तापमान से लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। 44-45 डिग्री और उससे ज्यादा होते जा रहे तापमान की वजह से लोगों की मुसीबत लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम पर नजर रखने वाली वेबसाइट एक्यूआई. इन ने शुक्रवार को सुबह 10.50 बजे दुनिया के पचास सबसे गर्म शहरों की सूची जारी की है। इसमे सभी गरम शहर और जिले भारत के ही हैं। सूची में बिहार के बक्सर और सासाराम को भी शामिल किया गया है। इस सूची के अनुसार छठे स्थान पर बक्सर का तापमान शुक्रवार को 44 डिग्री दर्ज किया गया है, वहीं आठवें स्थान पर सासाराम का तापमान 43 डिग्री बताया गया है। यह भी पढ़ें- दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 97 भारत में, भीषण गर्मी और लू ने किया जीना मुहाल; कहां-कहां @48 तापमान इस सूची में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.