तिरुवनंतपुरम, मई 1 -- LPG Gas Cylinder Price Hike: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने शुक्रवार को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि दूसरे हिस्सों को भी देखना चाहिए कि वहां कितना दाम बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक ऊर्जा कीमतों को भी ध्यान में रखना जरूरी है। शुक्रवार को कमर्शियल एलपीजी की कीमत में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 993 रुपये बढ़ा दी गई। वहीं, हाल ही में लॉन्च किए गए छोटू गैस सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। पांच किलो वाला सिलेंडर 261 रुपये महंगा हो गया है। एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, "कृपया दुनिया के दूसरे हिस्सों में देखें कि वहां कीमतें कितनी बढ़ी हैं। हम इस हद तक रो...