कानपुर, मार्च 26 -- आईआईटी कानपुर विभिन्न विषयों में दुनिया के शीर्ष 100 संस्थानों में शामिल है। जिसमें मुख्य रूप से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग शामिल हैं। बुधवार को क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग ने विषयवार रैंक जारी की है। ओवरआल इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी सूची में आईआईटी कानपुर देश में पांचवें और दुनिया में 86वें स्थान पर है। आईआईटी दिल्ली देश में टॉप और दुनिया में 36वें स्थान पर है। विश्वविद्यालय रैंकिंग के लिए प्रसिद्ध लंदन स्थित क्यूएस क्वाक्वेरेली साइमंड्स ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाय सब्जेक्ट का 16वां वार्षिक संस्करण जारी किया है। यह रैंकिंग 100 से अधिक देशों के 1900 विश्वविद्यालयों में 21,000 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रमों का मूल्यांकन करती है। इस...