नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में वैसे तो कई सालों से अमेरिकियों का ही दबदबा रहा है, लेकिन पिछले कुछ सालों में पहले अडानी फिर अंबानी के बाहर होने के बाद इसमें एक मात्र बचे फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट भी गुरुवार को आउट हो गए। एक समय ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में भारत के गौतम अडानी और मुकेश अंबानी तथा फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट टॉप-10 में शामिल थे। इस साल अर्नाल्ट अब तक 64.9 अरब डॉलर गंवा चुके हैं। अब उनका नेटवर्थ 143 अरब डॉलर रह गया है। पहले अडानी बाहर हुए और बाद अंबानी। जबकि, अर्नाल्ट तो एलन मस्क को पछाड़कर अरबपति नंबर वन भी बने। मशहूर ब्रांड लुई विटॉन के मालिक अर्नाल्ट इस लिस्ट में 1 से 10 तक सभी पायदान पर रहे। गुरुवार को 1.74 अरब डॉलर का एक और झटका लगा और वह 11वें स्थान पर लुढ़क गए। इस साल इनकी कंपनी क...