नई दिल्ली, मार्च 31 -- दुनिया के अमीरों की टॉप-10 लिस्ट में एक साथ एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने जगह बनाई है। रिटेल सेक्टर से जुड़े जिम वॉल्टन, रॉब वॉल्टर और एलिस वॉल्टन क्रमश: 8वें, 9वें और 10वें पोजीशन पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के टॉप-10 अरबपतियों में से वॉरेन बफेट, माइकल डेल और जेनसेंग हुआंग जैसे दिग्गज अब बाहर हो चुके हैं।कौन है वॉल्टन फैमिली वॉल्टन फैमिली दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में गिनी जाती है। यह अमेरिका की रिटेल दिग्गज कंपनी वॉलमार्ट के संस्थापक परिवार है। सैम वॉल्टन ने इस परिवार की नींव रखी थी। उन्होंने वॉलमार्ट की शुरुआत की थी। उनका उद्देश्य कम कीमत पर लोगों को ज्यादा सामान उपलब्ध कराना था।वॉल्टन परिवार के प्रमुख सदस्य रॉब वॉल्टन सैम वॉल्टन के बड़े बेटे हैं। रॉब लंबे समय तक वॉलमार्ट के चेयरमैन रहे और कंपनी की स्ट...