दुनिया के कई हिस्सों में बढ़ेगी तपिश, तेजी से बढ़ेगा तापमान
नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- दुनिया में बढ़ती गर्मी का खतरा जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया बहुत तेजी से गर्म हो रही है और तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी का खतरा अब काफी करीब आ गया है। नेचर क्लाइमेट चेंज जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, साल 2029 के आसपास दुनिया के सभी जगहों में तापमान की बढ़ोतरी 1.5 डिग्री की वैश्विक गर्मी के बराबर स्तर तक पहुंच सकती है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर जगह तापमान बिल्कुल एक जैसा बढ़ेगा। कुछ इलाकों में गर्मी ज्यादा होगी और कुछ में कम। वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान अब भविष्य की समस्या नहीं हैं। दुनिया के कई हिस्सों में लोग पहले से ही ज्यादा गर्मी और उसके असर का सामना कर रहे हैं। इसलिए सभी देशों को जलवायु परिवर्तन से बचने और उसके असर से निपटने के लिए जल्द कदम उठाने होंगे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.