नई दिल्ली, मार्च 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली में 33 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पिंक लाइन पर बने दो नए कॉरिडोर पर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। बुराड़ी के डीडीए मैदान में आयोजित कार्यक्रम के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क करीब 375 किलोमीटर का हो गया है। दुनिया के बड़े-बड़े शहरों में इतना बड़ा मेट्रो नेटवर्क नहीं है। इससे लाखों लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि मेट्रो के विस्तार से पूर्वी व उत्तर पूर्वी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद व गुरुग्राम के लोगों को भी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में आने-जाने में आसानी होगी। इस दौरान मोदी ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बने 27...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.