नई दिल्ली, मार्च 20 -- इंडियन प्रीमियर लीग भले ही दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग हो लेकिन वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी रैंकिंग में वह द हंड्रेड और एसए20 से भी नीचे है। WCA ने इस हफ्ते दुनियाभर के पुरुषों के बड़े घरेलू लीग की रैंकिंग जारी की है। इसमें इंग्लैंड की 'द हंड्रेड' शीर्ष पर है तो दक्षिण अफ्रीका की लीग SA20 दूसरे स्थान पर है। आईपीएल को तीसरी रैंकिंग दी गई है। दावा है कि इस रैंकिंग को खिलाड़ियों की स्थिति, सुरक्षा और पेशेवर मानकों के आधार पर तय की गई है। WCA की इस रैंकिंग में हर लीग को 100 अंक की ओवरऑल रेटिंग की कसौटी पर कसा गया है। इसमें प्लेयर कंडिशंस, प्रोटेक्शन और प्रोफेशनल स्टैंडर्ड को मानक बनाकर रेटिंग दी गई है। रैंकिंग को बनाने में सर्वे फीडबैक और खिलाड़ियों के बेनिफिट डेटा का भी इस्तेमाल किया गया है। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.