नई दिल्ली, मार्च 4 -- सऊदी अरब की प्रमुख तेल कंपनी अरामको की रास तनुरा रिफाइनरी पर एक बार फिर ड्रोन हमले की खबर सामने आई है। सऊदी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि आज रास तनुरा स्थित इस सबसे बड़ी घरेलू रिफाइनरी को निशाना बनाकर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमला ड्रोन के जरिए किया गया था, लेकिन इससे कोई नुकसान नहीं हुआ और हमला विफल रहा। बता दें कि इसी सप्ताह सोमवार को ईरान के शाहेद-136 जैसे आत्मघाती ड्रोनों से हुए हमले में रास तनुरा रिफाइनरी पर आग लग गई थी, जिसके बाद अरामको को सुरक्षा के मद्देनजर संयंत्र की कुछ इकाइयों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था। हमले के बाद मलबे से सीमित आग लगी, जिसे तुरंत नियंत्रित कर लिया गया, लेकिन स्थानीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.