दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती; पीएम मोदी ने क्यों कहा ऐसा
नई दिल्ली, मई 11 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ अमृत महोत्सव के दौरान पिछले 1000 वर्षों में ज्योतिर्लिंग पर हुए आक्रमणों और पुनर्निर्माण की यात्रा को याद किया। इस दौरान उन्होंने 11 मई 1998 को हुए पोखरण परीक्षण को याद करते हुए बताया कि किस तरह दुनिया ने इसका विरोध किया था, लेकिन भारत अटल रहा। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती, दबाव में नहीं ला सकती है। पीएम मोदी ने परीक्षण के बाद दुनियाभर से आए दबाव का जिक्र करते हुए कहा कि कई पाबंदियां लगा दी गईं, भारत को दबोचने का बहुत प्रयास किया गया, लेकिन भारत अटल रहा। प्रधानमंत्री ने कहा, 'आज का दिन एक और वजह से विशेष है। आज के ही दिन देश ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था। हमारे वैज्ञानिकों ने भारत के सामर्थ्य को, भारत की क्षमता को दुनिया के सामने रखा। दुनिया में तूफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.