नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- दुनिया के सबसे बड़े सांप के रूप में लोग एनाकोंडा को ही याद रखते हैं। हॉलीवुड ने भी इसकी कहानी को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यह भारी भरकम सांप प्राकृतिक जगत का सबसे आसानी से पहचाने जाने वाला सरीसृप है। जो अक्सर धीमी गति से बहने वाली नदियों, घनी वनस्पतियों और दूरस्थ आर्द्रभूमियों में मिलते हैं। किसी अन्य शिकारी जानवर की की तरह यह फुर्तीले नहीं होते, बल्कि ताकतवर मांसपेशियां और धैर्य ही इनकी शक्ति होती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह विशालकाय सांप घात लगातार शिकार करता है। इस वजह से एक बड़े क्षेत्र में शिकार की आबादी को यह प्रभावित कर सकते हैं। बाढ़ के मैदानों और उष्णकटिबंधीय घाटियों में, एनाकोंडा बदलते जल स्तर और मौसमी परिवर्तनों के लिए लगभग पूरी तरह से अनुकूलित प्रतीत होते हैं। ये सांप...