नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत को दुनिया की बेहतरीन तकनीकों को अपनाने के साथ उन क्षेत्रों की पहचान करनी होगी, जहां रोजगार और कारोबार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत भविष्य में दुनिया का बड़ा कार विनिर्माण केंद्र बनेगा। अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल निर्माता तेजी से भारत में निर्माण करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को 'दिल्ली डायलॉग: भविष्य के लिए तैयार भारत की नीतियां' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत वैश्विक बाजार का हिस्सा बनना चाहता है। इसके लिए कारोबारियों, नए उद्यम शुरू करने वालों और युवाओं को नए विचारों के साथ आगे बढ़ने के अवसर देने होंगे। भारत विभिन्न देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों के जरिये वैश्विक बाजारों में अपन...