गोरखपुर, मार्च 20 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एक दौर में गौरैया पक्षियों के झुंड, बिन बुलाए मेहमान होने के बावजूद स्वागत योग्य, अविस्मरणीय यादें बनाते थे। लेकिन समय के साथ, ये हमारी जिंदगी से गायब हो रहे हैं। बहुतायत में पाई जाने वाली घरेलू गौरैया दुर्लभ दृश्य और रहस्य बन गई है। लेकिन इनके संरक्षण की सामूहिक जिम्मेदारी हम सब की है।डॉ मंगलेश, विश्व गौरैया दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम, हेरिटेज फाउंडेशन, गोरखपुर वन प्रभाग एवं चिड़ियाघर की ओर से आयोजित 'घोंसला वितरण एवं सम्मान समारोह' को संबोधित कर रहे थे। नगर निगम सदन हाल में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र, प्रमोद कुमार, हेरिटेज फाउंडेशन के मनीष चौबे भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गौरैया पर वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया।डीएफओ विकास यादव ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.