दुनियाभर में पेट्रोल Rs.150 और डीजल Rs.159 लीटर, भारत में भी जारी हुए 30 अक्टूबर के रेट
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखाई देने लगा है। अमेरिकी सेना की ओर से ईरान पर फिर हमले किए जाने की आशंका के बीच कच्चे तेल की कीमतें फिर से आसमान छूने लगी हैं। ब्रेंट क्रूड आज एक बार फिर 115 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। दूसरी ओर भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम 30 अक्टूबर को सुबह 6 बजे ही जारी हो गए। आज भी दिल्ली से लेकर चेन्नई तक पूरे देश में रेट में कोई बदलाव नहीं है, लेकिन एक रोचक तथ्य यह है कि दुनिया के औसत रेट के मुकाबले भारत में पेट्रोल-डीजल काफी सस्ता है। ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज डॉट कॉम के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में पेट्रोल की औसत कीमत 150 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल की औसत कीमत 158.73 रुपये प्रति लीटर है। जबकि, भारत में पेट्रोल का औसत रेट 108.65 और डीजल का 98.10 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.