रामपुर, मई 8 -- रामपुर। खाने में विदेश तक अपनी पहचान बना चुका रामपुर का मशहूर हब्शी हलुआ अब वन डिस्ट्रिक्ट वन प्राडक्ट की तर्ज पर एक जनपद एक व्यंजन योजना में शामिल हो गया है। हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में रामपुर के हब्शी हलुए को इस योजना में शामिल करने को मंजूरी मिली है। वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन योजना में रामपुर के हब्शी हलवा को शामिल किए जाने से दुकानदारों में खुशी है। उनका कहना है कि यह जिले में रोजगार का साधन बनेगा। इस कारोबार से अभी बीस से अधिक परिवार जुड़े हुए है। एक जनपद-एक व्यंजन योजना के तहत प्रदेश सरकार खानपान की विशिष्ट परंपराओं को बढ़ावा दे रही है। शासन ने एक जनपद एक व्यंजन योजना के अंतर्गत सभी जिलों से प्रस्ताव मांगे थे। शासन का मानना था कि इससे प्रत्येक जिले के प्रोडेक्ट को नई पहचान मिलेगी। उपायुक्त उद्योग की ओर से इसका एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.