बरेली, जून 27 -- नगर के मोहल्ला नूरीनगर में शुक्रवार को समुदाय विशेष और दीन के नाम पर लगाए गए पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पोस्टर में महिलाओं के पहनावे और बेटियों के मोबाइल इस्तेमाल को लेकर लिखी गई पंक्तियों पर लोगों ने आपत्ति जताई है। इस पर सीओ मीरगंज ने ऐसे माहौल बिगाड़ने वाले खुराफातियों चिन्हित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। वायरल पोस्टर की तस्वीर में दो नकाबपोश महिलाओं के साथ समुदाय विशेष की महिलाओं को नकाब में रहने, बेटियों को दीन सिखाने और मोबाइल से दूर रखने समेत तमाम तरह की हिदायतें दी गई हैं। यह भी पढ़ें- दुनका में धर्म के नाम पर लगाए पोस्टर हुए वायरल यह भी पढ़ें- आपत्ति जनक पोस्टर वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...