बरेली, मार्च 6 -- दुनका में पुलिस की कड़ी सुरक्षा एवं प्रशासन की निगरानी में ऐतिहासिक राम बारात निकली। राम बारात में आसपास के गांवों के ग्रामीण उमड़ पड़े। गलिया भगवामय हो गईं। दुनका में होलिका दहन के तीसरे दिन निकलने वाली राम बारात (तिड़हाड़ी) का जलूस निर्धारित समय से निर्धारित मार्गो से होते हुए नागाबाबा मन्दिर पर सकुशल संपन्न हुआ । राम बारात में राधा कृष्ण, शंकर पार्वती, गणेश , सांईबाबा, महाकाली, अघोड़ी बाबा, महिषासुर दुर्गा आदि की मनमोहक झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। झांकियों के साथ लोग अमीर गुलाल लगा रहे थे। रामबारात देखने को महिलाएं पुरुष बच्चे घंटों छतों पर जमें रहे। उन्होने पुष्पवर्षा की।आयोजक कपिल गंगवार भरत शर्मा रामकुमार लक्ष्मी गंगवार, पप्पू रस्तोगी बबलू गंगवार आदि ने छतों पर फूलों की व्यवस्था की। एसडीएम आलोक कुमार, सीओ अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.