बरेली, मार्च 6 -- शाही, संवाददाता। शाही के गांव दुनका निवासी सलमान (24) पुत्र अहमद जान ने हापुड़ के ढाबे पर सलाद काटने वाले चाकू से अपना गला रेतकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शुक्रवार को परिजन उसका शव घर ले आए। शाही के गांव दुनका निवासी सलमान दिल्ली में चचेरे भाई फरमान के साथ सैलून में बाल काटने का काम करता था। वह आठ दिन पहले भाई के पास दिल्ली गया था। सलमान तीन दिन तक उसके पास रुका और काम किया। इसके बाद वह कहीं चला गया। फरमान ने उसे सभी जगह तलाश किया लेकिन पता नहीं चला। सलमान चार दिन बाद बुधवार रात अचानक लौटकर आया। चचेरे भाई ने उसकी हरकतों से तंग आकर गुरुवार सुबह शाही क्षेत्र के गांव चकदाह निवासी टैक्सी कार चालक से उसे दुनका के लिए बैठा दिया।दुनका के ग्राम प्रधान अफसर अली ने बताया कि गुरुवार सुबह च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.