धनबाद, अप्रैल 27 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। दुधिया सहिस टोला में रविवार को तीन दिवसीय श्रीमद्भागवतकथा ज्ञान महायज्ञ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रारंभ हुआ। दुधिया बड़ाबांध में जलभरनी के बाद कलशयात्रा गाजा-बाजा व जयकारे के साथ निकली। इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दुधिया सहिसटोला पहुंचकर श्रद्धालु महायज्ञ में शामिल हो गए। कथाव्यास चरणदासजी महाराज, उपप्रमुख आशा देवी, आशीष महतो, मुखिया उत्तम चौबे, रफीक अंसारी, अधर सहिस, प्रदीप उपाध्याय, विश्वनाथ सरदार, लालमोहन मुखी, पिंटु सरदार, शंकर सहिस, कालीदास सरदार, बांकु सहिस, लालटु मिठारी, गोविंद महली आदि मौके पर थे। कार्यक्रम को ले दुधिया सहिस टोला सहित आसपास गांवों का माहौल भक्तिमय बन गया है। कथाव्यास ने कहा कि इस प्रकार के अनुष्ठानों से आसपास का माहौल पवित्र होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.