धनबाद, फरवरी 17 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। दुधिया में सोमवार को महाशिवरात्रि के मौके पर भक्ति जागरण हुआ। इसका उद्घाटन जिप सदस्य उषा महतो, थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार व मुखिया उत्तम चौबे ने किया। गायक संतोष तिवारी ने भक्ति गीतों के माध्यम से दर्शकों को बांधे रखा। उमेश चौबे, राकेश चौबे, प्रबोध चौबे, लालटू मिठारी, लोकेश चौबे, पिंटू मंडल, लालगोपाल चौबे, साधन मंडल, पिंटू उपाध्याय, अमृत रजवार, काली चौबे, जितेन मोदक, संजय चौबे, असीत मंडल और ललन मंडल आदि मौके पर थे। वहीं बंदरचुआं में महाशिवरात्रि के मौके पर दो दिवसीय अखंड हरिकीर्तन हुआ। गायिका ने पाला कीर्तन व कुंजभंग के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.