दुधारू पशु की आड़ में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, आठ भैंस व चार बछड़ों लदा ट्रक जब्त
धनबाद, अक्टूबर 7 -- कुमारधुबी। गलफरबाड़ी पुलिस ने मंगलवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे से मवेशी लदे एक ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने दुधारू पशु की आड़ में की जा रही मवेशी तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए ट्रक से आठ भैंस और उनके चार बच्चों (बछड़ों) को बरामद किया है। वहीं ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हाईवे के रास्ते अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने हाईवे पर सतर्कता बरती और संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक में मवेशी लदे मिले।पूछताछ में पता चला कि ये मवेशी बिहार के आरा जिले के एक मेले से लोड किए गए थे और इन्हें कोलकाता ले जाया जा रहा था। पुलिस पकड़े गए चालक से मवेशियों से संबंधित कागजात की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.