दुधारू पशुओं को बीमारी से बचाने को लगाए जा रहे हैं एंटी वायरस इंजेक्शन
काशीपुर, जून 7 -- काशीपुर। बदलते मौसम में दुधारू पशुओं को वायरल संक्रमण से बचाने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क एंटी-वायरस टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। राजकीय पशु चिकित्सालय के डॉ. मुकेश पांडे ने बताया कि वायरस के संक्रमण से पशुओं में मुंहपका रोग होने की आशंका बढ़ जाती है, जिससे दुग्ध उत्पादन प्रभावित होता है। टीकाकरण के लिए विभाग ने 10 टीमें गठित की हैं। अब तक प्रतापपुर, महुआखेड़ा गंज, ढकिया, कुंडेश्वरी, खड़कपुर देवीपुरा, मानपुर, खरमासा और गुलजारपुर सहित कई गांवों में करीब 10 हजार दुधारू पशुओं को टीके लगाए जा चुके हैं। यह भारत सरकार की निशुल्क योजना है, जिसे वर्ष में दो बार संचालित किया जाता है। यह भी पढ़ें- दुधारू पशुओं को बीमारी से बचाने को लगाए जा रहे हैं एंटी वायरस इंजेक्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.