बेगुसराय, फरवरी 11 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। दुधारू पशुओं में होने वाले विषाणु जनित खुरपका मुंहपका रोग के रोकथाम के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। पशु चिकित्सालय प्रथम श्रेणी खोदावंदपुर के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि खोदावंदपुर प्रखंड के सभी 8 पंचायतों में शनिवार से पशु टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छह माह से अधिक समय से गर्भवती गाय या भैंस को यह टीका नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीमार पशुओं को भी टीकाकरण से बंचित रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर वैक्सीनेटर को लगाया गया है। इस अभियान के तहत पशुपालकों के घर घर जाकर दुधारू पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान एक पखवाड़ा तक चलाया जाएगा।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.