लखीमपुरखीरी, अप्रैल 15 -- दुधवा टाइगर रिजर्व की पलिया वन रेंज के ग्राम दरेरी में एक दुर्लभ प्रजाति के सांप के निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण नें दुर्लभ प्रजाति के सांप होने की सूचना मोटीवेटर नाज़रून निशा को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नाज़रून निशा नें सांप का रेस्क्यू किया। जानकारी देते हुए नाज़रून ने बताया इस सांप का नाम रैड सेंड बोआ यानी कि दो मुंहा सांप है। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार यह सांप एक दुर्लभ और विलुप्तप्राय प्रजाति का माना जाता है। वहीं इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व ट्रेनी आईएफएस अधिकारी अक्षय वाले ने किया। हालांकि रेस्क्यू किये हुए सांप को हमेशा की तरह सुरक्षित उसके प्राकृतिक वास में ले जाकर छोड़ दिया गया। यह भी पढ़ें- रोचक चित्रों से भरी है नंधौर सेंक्चुरी की 'नंधौर जैव-विविधता गैलरी' जानकारी देते हुए आईएफएस ...