लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- दुधवा नेशनल पार्क में सैलानी फिर से गैंडा पुनर्वास केन्द्र घूम सकेंगे। गैंडों को जंगल में छोड़ने के लिए विशेष अभियान के दौरान पुनर्वास केन्द्र बंद पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। 22 मार्च से दुधवा में छह गैंडों को गैंडा पुनर्वास केन्द्र की सोलर बाड़ से निकालकर खुले जंगल में छोड़ने का अभियान चल रहा था। आसाम से आए गैंडा विशेषज्ञ पदमश्री डॉ. केके शर्मा इस अभियान की अगुवाई कर रहे थे। छह चिह्नित गैडों को पुनर्वास केन्द्र की सघन घास में तलाश कर उन्हें ट्रैंकुलाइज किया जाना था। इसके चलते पर्यटकों के लिए गैंडा पुनर्वास केन्द्र में भ्रमण रोक दिया गया था। अभियान के दौरान 22 मार्च से यहां पर्यटक नहीं घूम पा रहे थे। पुनर्वास केन्द्र से चार गैंडों को मंगलवार को खुले जंगल में छोड़ने के बाद फिलहाल इसे पर्यटकों के लिए खोल दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.