दुधवा में मानव-वन्यजीव संघर्ष पर मंथन
लखीमपुरखीरी, जुलाई 16 -- पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर और कोर जोन से सटे गांवों में लगातार बढ़ रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष को थामने और पर्यावरण संतुलन के लिए स्थानीय समुदायों के साथ एक महत्वपूर्ण परिचर्चा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व डा. एच राजामोहन की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में वन विभाग के अधिकारियों, पर्यावरणविदों और सीमावर्ती ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान तराई क्षेत्र में हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए नई रणनीतियों पर चर्चा की गई, साथ ही वैश्विक स्तर पर चर्चित छोटी बिल्ली परियोजना का औपचारिक शुभारंभ कर ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई। बैठक को संबोधित करते हुए दुधवा के आला अधिकारियों ने कहा कि इंसानों और वन्यजीवों के बीच टकराव को केवल बल प्रयोग से नहीं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.