लखीमपुरखीरी, जुलाई 17 -- लखीमपुर। दुधवा टाइगर रिजर्व के बायोलॉजिस्टों की टीम ने वनस्पति खोज अभियान के तहत मशरूम की प्रजातियों को भी सूचीबद्ध किया है। यहां चमकीले मशरूम की 58 प्रजातियां दर्ज की गई है। ये मशरूम रात के अंधेरे में भी चमकते हैं। दुधवा के बायोलाजिस्ट विपिन सैनी, अपूर्व गुप्ता की टीम मानसून में उगने वाली वनस्पतियों को नए सिरे से सूचीबद्ध करने में जुटी है। इसी सिलसिले में टीम ने जंगल के अंदर रात के समय मशरूमों की खोज भी की। अधिकारियों के मुताबिक, सलूकापुर और आस-पास के इलाकों में उन्हें रात में चमकने वाले मशरूम दिखाई दिए। बताते हैं कि कोशिकाओं में होने वाली विशेष रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण ये मशरूम अंधेरे में चमकते हैं। यह भी पढ़ें- दुधवा में मानव-वन्यजीव संघर्ष पर मंथन बायोलॉजिस्टों के मुताबिक, खोजी गई 58 प्रजातियों में से अधिक...