दुधवा में बढ़ गया गैंडों का कुनबा, संख्या पहुंची 53
लखीमपुरखीरी, जुलाई 9 -- पलियाकलां । दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग पलिया में गैंडों की गणना का कार्य पूरा हो गया है। नई गणना के अनुसार अब बच्चों सहित गैंडों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई है। पूरे देश में उत्तर प्रदेश के दुधवा को छोड़कर मात्र असम और पश्चिम बंगाल में ही गैंडों की उपलब्धता है। यह हमारे प्रदेश और जिले के लिए गौरव की बात है कि यहां बाघ, हाथी और भालू के साथ-साथ गैंडों का भी बसेरा है। दुधवा में गैंडों का पुर्नवास 1984 में असम एवं नेपाल से लाए गए सात गैंडों से हुआ था। जिन्हें दक्षिण सोनारीपुर रेंज के ककरहा प्रक्षेत्र में बने प्रथम गैंडा पुर्नवास केंद्र में स्थापित किया गया था। इसके बाद अप्रैल 2018 में बेलरायां रेंज के भादी क्षेत्र में दूसरा गैंडा पुर्नवास केंद्र बनाकर चार गैंडे छोड़े गए। पर्यटकों को गैंडों के दीदार आसानी से कराने के लिए द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.