लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- दुधवा टाइगर रिजर्व में पहली बार घास के मैदानों में रहने वाले पक्षियों की भी अलग से गिनती होगी। इसमें प्रवासी पक्षी भी शामिल होंगे। इससे पहले सिर्फ सर्दियों के मौसम में जलाशय के करीब रहने वाले और विदेशी पक्षियों की ही गिनती होती थी। दुधवा टाइगर रिजर्व में तीन किस्म के परिंदे पाए जाते हैं। इसमें जलाशयों में रहने वाली बत्तख, परिंदे, दूसरे घास के मैदान में रहने वाले और तीसरे पेड़ों के अंदर रहने वाले पक्षी। अब तक सिर्फ जलाशय के परिंदों की प्रजातियों की गिनती होती थी। इस बार गर्मी में घास के मैदानों में रहने वाले स्थायी परिंदों और मेहमानों की प्रजातियों की गणना की जाएगी। बायोलॉजिस्टों की टीम घोंसला बनाने वाली ग्रासलैंड प्रजातियों को विशेष रूप से चिन्हित कर उनकी संख्या दर्ज कर रही है। इस सर्वे में प्रवासी पक्षियों की भी ...