लखीमपुरखीरी, जनवरी 30 -- दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन दरों में बदलाव किया गया है। तीन साल बाद इसके रेट में इजाफा कर दिया गया है। पर्यटन दर में बदलाव के लिए दुधवा फाउंडेशन से पहले ही सहमति मिल चुकी है। दुधवा में पर्यटन का चेहरा तेजी से बदला है। जंगल देश-विदेश के पर्यटकों को खूब लुभा रहे हैं। इसी के चलते दुधवा टाइगर रिजर्व ईको-पर्यटन के क्षेत्र में बड़ी पहचान बन चुका है। पिछले तीन वर्षों में सरकार ने यहां पर्यटन शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी जिससे आय में वृद्धि देख गई थी। मगर इस बार दुधवा भ्रमण पर्यटकों की जेब पर भारी पडने वाला है। क्योंकि इस बार दुधवा प्रशासन ने किराए में बढोत्तरी कर दी है। जिसके चलते पिछले वर्षाे की अपेच्छा इस बार आय में कमी की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस बार दुधवा में प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क 200 रूपये से 250 रूपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.