लखीमपुरखीरी, नवम्बर 28 -- दुधवा टाइगर रिजर्व की दक्षिण सोनारीपुर रेंज के अंतर्गत वन एवं वन्य जीवों के सुरक्षा में की जा रही पेट्रोलिंग के दौरान रेंजर सुरेन्द्र कुमार को एक विशिष्ट पक्षी दिखाई दिया जिसे उन्होंने अपने कैमरे में कैद कर लिया। पेट्रोलिंग के बाद उसका अध्ययन करने पर पाया कि वह पक्षी येलो ब्रेस्टेड बंटिंग है जो कि विलुप्त होने के खतरे के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचने वाली साइबेरिया एवं मंगोलिया से आने वाली प्रवासी पक्षी प्रजाति से है। जानकारों के मुताबिक, यह पक्षी मुख्यतः एशिया में पाया जाता है और अपने सौंदर्य और रंग के कारण लोकप्रिय है। यह पक्षी आमतौर पर खुले मैदानों और किनारे-किनारे के क्षेत्रों में रहता है। पीले छाती वाले बंटिंग की पहचान उनके गहरे पीले रंग के सीने और छाती से होती है। इनके पंख भूरे रंग के होते हैं और वे अक्सर समूह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.