दुधवा में गैंडों को छोड़ने से पहले हुई मॉक ड्रिल, आज शाम तक आगे बढ़ेगी कार्रवाई
लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- लखीमपुर। दुधवा टाइगर रिजर्व के ऊर्जा बाड़े में कैद गैंडों को जंगल में आजाद छोड़ने की मॉक ड्रिल पूरी हो गई। इस दौरान असम के विशेषज्ञ केके शर्मा की देखरेख में यह मॉक ड्रिल अभियान चला। इस दौरान गैंडों को चिह्नित करने, उनको बेहोश करने, फिर पिंजरे में डालने, रेडियो कॉलर लगाने और नए जंगल में भेजे जाने की प्रैक्टिस की गई। दुधवा में इस बार छह गैंडे आजाद छोड़े जाने हैं। यहां अब तक बीते साल में दो चरणों में कुल 4 गैंडों को बाड़े से बाहर स्वतंत्र रूप से विचरण के लिए छोड़ा जा चुका है। इस बार प्रक्रिया रविवार से 28 मार्च तक निर्धारित है। 1984 में शुरू हुई दुधवा में गैंडा पुनर्वास योजना अब समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर पहुंच चुकी है। प्रशासन की सतर्क सुरक्षा, विशेषज्ञों के प्रयास और स्थानीय जनमानस के सहयोग से यहां गैंडों की संख्या ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.