लखीमपुरखीरी, अप्रैल 5 -- 499 वर्ग किलोमीटर में फैले दुधवा बफर जोन के शांत दिखने वाले तराई के गांवों में इन दिनों हिंसक जंगली पशुओं से दहशत का आलम है। बेलरायां, निघासन, सम्पूर्णानगर और मझगई रेंज के सीमावर्ती गांवों के लोगों के लिए दिन रात लगातार डर बना रहता है। बीते कुछ समय में तेंदुओं के इंसानी बस्तियों और फार्म हाउसों में घुसने की घटनाओं ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। बेलरायां में एक तेंदुआ घर के भीतर घुसकर एक मासूम बच्ची को उठा ले गया। इस तरह की घटनओं को देखते हुए वन विभाग ने नई फेंसिंग कराने की तैयारी की है। हालात को देखते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने तत्काल प्रभाव से एक नई और प्रभावी रणनीति पर काम करने के निर्देश दिए हैं ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यूनतम किया जा सके। वन विभाग अब गश्त के साथ ही तकनीक और सुरक्षा घेरे को मजबूत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.