दुधवा टाइगर रिजर्व में अब मोबाइल लेकर नहीं जा सकेंगे पर्यटक, गाइड और ड्राइवर पर भी लागू होंगे नियम
संवाददाता, जून 30 -- UP News: दुधवा टाइगर रिजर्व ने वन्यजीवों की सुरक्षा, उनकी प्राकृतिक गतिविधियों में मानवीय हस्तक्षेप को कम करने और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नया नियम लागू किया है। अब जंगल सफारी के दौरान पर्यटक, जिप्सी चालक और नेचर गाइड कोई भी मोबाइल फोन साथ नहीं ले जा सकेंगे। इसके साथ ही जंगल के भीतर वीडियो बनाना या सोशल मीडिया के लिए रील तैयार करना भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पहले पर्यटकों और गाइडों को मोबाइल ले जाने की अनुमति थी, लेकिन कई लोग नियमों की अनदेखी कर वीडियो और रील बनाने में व्यस्त रहते थे। इससे वे कभी गाड़ी से बाहर झुक जाते थे या उतरने की कोशिश करते थे, जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ती थी। साथ ही मोबाइल की रिंगटोन और वीडियो की आवाज़ें वन्यजीवों को भी प्रभावित करती थीं। इसके अलावा, बाघ दिखने पर मोबाइल के ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.